फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married woman commits suicide, husband accused of instigating her

Yamuna Nagar News: विवाहिता ने की आत्महत्या, पति पर उकसाने का आरोप

Tue, 24 Feb 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide, husband accused of instigating her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। व्यासपुर थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ माजरा में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने उसके पति पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। थाना व्यासपुर पुलिस ने आरोपी जगतार सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत में खानपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि उसकी बहन पूनम की शादी गांव रामगढ़ माजरा निवासी जगतार सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही जगतार सिंह उसकी बहन को मानसिक रूप से परेशान करता था। पूनम ने कई बार मायके वालों को अपनी परेशानी बताई थी। परिजनों ने कई बार आरोपी को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन कुछ दिन स्थिति सामान्य रहने के बाद वह दोबारा प्रताड़ित करने लगता था।
विज्ञापन

प्रिंस कुमार ने बताया कि 21 फरवरी की रात करीब पौन नौ बजे सूचना मिली कि उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed