फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married killed in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 06 Feb 2014 05:03 PM IST
अमर उजाला यमुनानगर
अमर उजाला यमुनानगर Updated Thu, 06 Feb 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
Married killed in suspicious circumstances
यमुनानगर। भाटिया नगर छोटी लाइन में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को किसी ने सूचना दी कि छोटी लाइन स्थित सुख सागर पैलेस के समीप रहने वाले विपिन की पत्नी रोशनी (38) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस जब विपिन के घर पहुंची तो परिवार के लोग रोशनी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने पूछताछ की तो उसके पति ने बताया कि वह दुकान गया हुआ था, पीछे से उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतका के शव को फंदे से नीचे उतारे जाने के कारण पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया। इस बारे में थाना शहर प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है इसलिए फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही अगली कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed