फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Markets started getting filled with wheat, reached 61158 metric tons

Yamuna Nagar News: गेहूं से अटने लगी मंडियां, 61158 मीट्रिक टन पहुंचा

Thu, 18 Apr 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Markets started getting filled with wheat, reached 61158 metric tons
यमुनानगर। मौसम में बदलाव की आशंका को देखते हुए जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो चुकी है। किसान कंबाइन से गेहूं कटवाकर मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे में 16 अप्रैल तक जिले की 13 अनाज मंडियों में कुल 61158 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 20179, हैफेड ने 33621 और हरियाणा वेयर हाउस काॅरपोरेशन ने 7358 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन

वहीं डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि चालू रबी सीजन में 16 अप्रैल 2024 तक जिला की बिलासपुर अनाज मंडी में 8778 मीट्रिक टन गेहूं, छछरौली मंडी में 4618 मीट्रिक टन गेहूं, गुमथला राव मंडी में 1519 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसके अलावा जगाधरी मंडी में 8279 मीट्रिक टन गेहूं, जठलाना अनाज मंडी में 923 मीट्रिक टन गेहूं, खारवन मंडी में 893 मीट्रिक टन गेहूं, प्रताप नगर मंडी में 4039 मीट्रिक टन गेहूं, सरस्वती नगर में 14014 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं रादौर में 10570 मीट्रिक टन गेहूं, रणजीतपुर में 2468 मीट्रिक टन गेहूं, रसूलपुर मंडी में 1729 मीट्रिक टन गेहूं, साढ़ौरा मंडी में 3277 मीट्रिक टन गेहूं, यमुनानगर मंडी में 51 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। इसकी खरीद विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। डीसी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अनाज मंडियों में पेयजल व्यवस्था, सफाई व शौचालय व्यवस्था, बिजली व्यवस्था आदि सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें ताकि किसानों को अपनी गेहूं की उपज को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आएं।
विज्ञापन

मंडी में गेहूं की आवक तेज, जबकि उठान धीमा
सरस्वतीनगर। सरस्वती नगर की अनाज मंडी 14014 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि मंडी में उठान धीमा होने से आढ़ती उठान परेशान हैं। आढ़ती सतीश आडवाणी ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से उठान न होने के कारण बहुत दिक्कत पेश आ रही है। जबकि गेहूं की आवक तेज होने से मंडी अनाज से अट गई है। दूसरी तरफ जिस किसान की फसल 12 अप्रैल को आई थी। उसका उठान न होने के कारण उनका भुगतान भी रुक गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है की मंडी से उठान का शीघ्र व्यवस्था कराई जाए। मार्केट कमेटी के सचिव अवतार सिंह का कहना है कि अनाज मंडी में गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा हो रही। खरीद एजेंसी को उठान करने के निर्देश दे दिए गए हैं शीघ्र उत्थान करवा दिया जाएगा। इस संबंध में ट्रांसपोर्ट के ठेकेदार को भी शीघ्र माल उठाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed