{"_id":"6811219e392478954e01206c","slug":"markets-are-bustling-on-akshaya-tritiya-crowds-thronged-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-136975-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अक्षय तृतीया पर बाजार गुलजार, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अक्षय तृतीया पर बाजार गुलजार, उमड़ी भीड़
Wed, 30 Apr 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अक्षय तृतीया पर बर्तन, जेवर, वाहन सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ऐसे में अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। इस दौरान ज्वेलरी, बर्तन, मोबाइल शॉप, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ देखने को मिली। भीड़ से देर शाम तक बाजार गुलजार रहे।
लोगों ने जेवर, बर्तन, वाहनों की खरीदारी की। इसके अलावा अक्षय तृतीया के चलते शहर के मैरिज पैलेस भी व्यस्त दिखाई दिए। बुधवार के लिए तमाम मैरिज पैलेस सुबह शाम दोनों समय के लिए बुकिंग पर हैं। शादियां व अक्षय तृतीया के कारण बाजारों के साथ सड़कों पर खूब भीड़ रही। भीड़ के कारण शहर की मुख्य सभी सहित अन्य सभी सड़कों पर जाम की स्थिति रही।
जाम से निपटने के लिए सभी चौराहों व मुख्य मार्गों पर पुलिस का बंदोबस्त देखने को मिला। लेकिन भीड़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। दुकानदारों व कारोबारियों का कहना है कि अक्षय तृतीया के दिन एडवांस बुकिंग सहित सीधी बिक्री से 50 से 70 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। जिससे व्यापारियों में उत्साह है। इसके लिए दुकानदार दाम में छूट के साथ में कोई उपहार सहित एक्सचेंज ऑफर, बाय वन गेट टू व होम डिलीवरी इत्यादि ऑफर व सुविधाएं भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल एजेंसियों पर भी खूब रौनक है। जिलेभर में करीब 80 दोपहिया और 30 चारपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग होना बताई गई है। जिसे लोग बुधवार को एजेंसियों से ले जाएंगे या उन्हें होम डिलीवरी की जाएगी। होंडा एजेंसी के प्रबंधक जितेंद्र अहुजा ने बताया कि होली के बाद से बाजार में ग्राहक कम थे। परंतु अक्षय तृतीया व शादियों से बिक्री बढ़ गई है।
अमर द ज्वेलर्स के सुंदर नारंग ने बताया कि अक्षय तृतीया पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। इसके लिए लोगों ने पहले से आर्डर बुक करवा लिए थे। उन्होंने बताया अक्षय तृतीया के लिए लोगों सोने, चांदी के आभूषणों की बुकिंग करवा रहे हैं। परंतु सोने के दाम तेज होने के कारण लोगों में थोड़ा संशय भी है।
इस दिन का दान नहीं होता कभी क्षय
पंडित रमन शर्मा ने बताया कि पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 5 बजकर 31 मिनट से शुरू हुई है और समापन 30 अप्रैल दोपहर दो बजकर 12 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया पर किए दान का फल कभी क्षय नहीं होता है। अक्षय तृतीया पर पूजा और खरीदारी करने से घर में सुख-शांति, धन, लाभ और वैभव की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है।
यह होगा शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त बुधवार सुबह 5 बजकर 41 मिनट से दोपहर दो बजकर 12 मिनट तक पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त होगा। इस तरह से अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा के लिए कुल अवधि 6 घंटे 31 मिनट की होगी। वहीं, अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह पांच बजकर 41 मिनट से दोपहर दो बजकर 12 मिनट तक होगा। इस दिन शुभ चौघड़िया के मुहूर्त सुबह पांच बजकर 41 मिनट से नौ बजे तक रहेगा। इसके बाद सुबह 10 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।