{"_id":"6aee34895bcda3673708943f","slug":"market-shines-on-dhanteras-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165774-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धनतेरस पर चमका बाजार, 550 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धनतेरस पर चमका बाजार, 550 करोड़ का कारोबार
Sat, 07 Nov 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के बाहर बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। धनतेरस पर सुबह से देर रात तक बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर सिक्के, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, कपड़े और वाहनों तक की खूब बिक्री हुई। जिले में धनतेरस पर करीब 550 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में ही 850 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। इनमें 700 से ज्यादा दोपहिया वाहन और 150 से अधिक कारें शामिल हैं। पुराना रादौर रोड, न्यू मार्केट, खेड़ा बाजार, पालिका बाजार, मीरा बाजार, जगाधरी वर्कशॉप रोड, प्यारा चौक, मॉडल टाउन, छोटी लाइन, कैंप, आईटीआई, कृष्ण नगर मोबाइल मार्केट, सेक्टर-17, जगाधरी सिविल लाइन, रेलवे रोड बाजार, पत्थरों वाला बाजार, देवी भवन बाजार में सुबह से शाम तक रौनक रही।
दोपहर होते-होते बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची और शाम के समय भीड़ और बढ़ गई। सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ सिक्कों की मांग रही। लोगों ने चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, चरण पादुका और पूजा के बर्तनों की भी खूब खरीदारी की। वहीं, सोने के हल्के आभूषण खरीदने में भी ग्राहकों ने रुचि दिखाई।
विज्ञापन
लोगों ने एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और मोबाइल की खरीदारी की। प्यारा चौक के पास स्थित गर्ग इलेक्ट्रिकल्स के कर्ण गर्ग ने बताया कि दुकान पर करीब 60 नगों की बिक्री हुई। इनमें एलईडी, मोबाइल, वाशिंग मशीन और फ्रिज की मांग अधिक रही। जगाधरी वर्कशॉप के विष्णु नगर स्थित गेरा विजन के संचालक जोगराज ने बताया कि धनतेरस पर सबसे अधिक बिक्री एलईडी की हुई। इसके बाद वाशिंग मशीन और अन्य घरेलू सामान की मांग रही।
कपड़ों की दुकानों पर उमड़े ग्राहक
धनतेरस पर गारमेंट्स और कपड़ा बाजार में भी अच्छा कारोबार रहा। शहर के व्यस्त मीरा बाजार में सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ रही। दुकानदार राजकुमार ने बताया कि इस बार बाजार में अच्छा काम रहा। कपड़ा व्यापारी अजय कुमार ने बताया कि त्योहार पर लोगों ने नया खरीदने में रुचि दिखाई। इससे उम्मीद से बेहतर कारोबार हुआ।
लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की मांग
जगविद्या ज्वेलर्स के मोहित गौरी, आनंद ज्वेलर्स के हर्ष, अशोक ज्वेलर्स के मैनेजर राजेश सैनी और जैन संस ज्वेलर्स के पुनीत जैन ने बताया कि इस बार धनतेरस पर ग्राहकों ने अच्छी खरीदारी की। सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की खूब मांग रही। लोगों ने शुभ खरीदारी के रूप में सिक्के और पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी खरीदी।
जाम में फंसे लोग फिर भी खरीदारी का रहा उत्साह
त्योहार की भीड़ का असर शहर की सड़कों पर भी दिखाई दिया। प्रमुख बाजार और उनसे जुड़ी सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। कई जगह वाहन रेंगते नजर आए। खरीदारी के लिए निकले लोगों को जाम के कारण परेशानी उठानी पड़ी लेकिन त्योहार की उमंग के आगे लोगों ने इसे नजरअंदाज किया। देर रात तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही।
दुकानों पर उमड़ी भीड़, हॉलमार्क देखने के बाद खरीदे आभूषण
यमुनानगर। धनतेरस पर सोने और चांदी की खरीदारी के लिए सराफा बाजार में ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ी। सोने-चांदी के भाव में बढ़ोतरी के बावजूद लोगों ने परंपरा के अनुसार खरीदारी की। इस बार ग्राहक गहने खरीदने से पहले हॉलमार्क, कैरेट की जांच करते नजर आए।
कई खरीदार इस बात को लेकर भी सतर्क थे कि कहीं 18, 22 और 24 कैरेट के नाम पर उनके साथ धोखा न हो जाए। गहनों की शुद्धता और वजन की पूरी जानकारी लेने के बाद ही खरीदारी की। जगविद्या ज्वेलर्स के मोहित गौरी, आनंद ज्वेलर्स के हर्ष, अशोक ज्वेलर्स के मैनेजर राजेश सैनी और जैन संस ज्वेलर्स के पुनीत जैन के अनुसार ग्राहक अब खरीदारी में पहले से अधिक सतर्कता बरत रहे हैं। वे अलग-अलग वजन और कीमत के विकल्प पूछने के साथ मेकिंग चार्ज में छूट और पुराने गहनों की अदला-बदली की शर्तों की जानकारी भी ले रहे हैं। संवाद

नगर निगम कार्यालय के बाहर बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : udhampur news