Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Market remains lively despite rise in gold and silver prices

Yamuna Nagar News: सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बाद भी बाजार में रौनक

Sun, 01 Nov 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Market remains lively despite rise in gold and silver prices
अशोक ज्वैलस के शोरूम पर गहनों की खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद त्योहारी सीजन में सराफा बाजार में रौनक बनी हुई है। दीपावली को लेकर ग्राहक गहनों के साथ-साथ चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। चांदी को शुभ मानने के साथ निवेश के विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है।

ज्वेलर्स के शोरूम में दीपावली को ध्यान में रखते हुए चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की विभिन्न डिजाइन और आकार में रेंज उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा पूजा की थाली, कटोरी, दीपक, चम्मच और अन्य आकर्षक डिजाइन वाले चांदी के सामान भी ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। कारोबारी मानते हैं कि त्योहार पर चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है, इसलिए लोग अपनी परंपरा के अनुसार कुछ न कुछ चांदी का सामान जरूर खरीदना चाहते हैं।
विज्ञापन


सोने-चांदी के बढ़े दामों के बीच ग्राहक खरीदारी करते समय बजट का भी ध्यान रख रहे हैं। कई ग्राहक भारी सामान के बजाय हल्के वजन के सिक्के, छोटी मूर्तियां और कम वजन वाले पूजा के उत्पाद पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ ग्राहक ऐसे डिजाइन तलाश रहे हैं, जो वजन में हल्के होने के बावजूद देखने में आकर्षक हों। इससे ज्वेलर्स भी ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुरूप अलग-अलग रेंज के उत्पाद उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली और धनतेरस को देखते हुए ज्वेलर्स ने अपने शोरूम में आकर्षक डिजाइन के गहनों और चांदी के अन्य उत्पादों की नई रेंज सजाई है। सोने के आभूषणों में भी हल्के वजन और नए डिजाइन वाले गहने उपलब्ध हैं। कारोबारियों के लिए इस समय चांदी के सिक्कों, मूर्तियों और पूजा के सामान की मांग बाजार के रुख को समझने का महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच ग्राहकों की खरीदारी से त्योहारी बाजार में सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है।

ग्राहक डिजाइन और वजन को दे रहे महत्व
सोने-चांदी के लगातार ऊंचे बने हुए दामों का असर सराफा बाजार में खरीदारी पर दिखाई दे रहा है। हालांकि ग्राहक गहनों की खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन अब वे डिजाइन और वजन के साथ कीमतों की तुलना भी कर रहे हैं। जैन संस ज्वेलर्स के संचालक पुनीत जैन, अशोक ज्वेलर्स के मैनेजर राजेश सैनी, आनंद ज्वेलर्स के संचालक हर्ष और जगविद्या ज्वेलर्स के संचालक मोहित ने बताया कि महंगी कीमतों के कारण खरीदारी पर हल्का प्रभाव पड़ा है। ग्राहकों का रुझान बजट के अनुसार गहने चुनने की ओर है। उनका कहना है कि सोने-चांदी के दाम बढ़ने से कारोबार स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed