{"_id":"6ad26baa7c8a3c45430332c8","slug":"manu-emerged-victorious-in-the-ppt-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164700-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पीपीटी प्रतियोगिता में मनु ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पीपीटी प्रतियोगिता में मनु ने मारी बाजी
Fri, 16 Oct 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
रादौर के राजकीय कॉलेज में विजेताओं के साथ अध्यापक। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से डिजिटल इंडिया एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) विषय पर पीपीटी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. एसके सिंह की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता की संयोजक सहायक प्रोफेसर शमा रहीं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में राधिका, निलेश और शिवम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। रिया, सृष्टि और महक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बीसीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी नमन और वंश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों का ज्ञान प्राप्त करने, रचनात्मक सोच विकसित करने और शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ प्रस्तुतीकरण कौशल विकसित करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का पर्यवेक्षण सहायक प्रोफेसर ऋतु बेनीवाल, डॉ. नैन्सी और डॉ. रामास्वामी के मार्गदर्शन में किया गया। सहायक प्रोफेसर डॉ. कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए उनकी विषय-वस्तु और प्रस्तुतीकरण कौशल पर विचार साझा किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।