{"_id":"6780285c38fda910cf07f469","slug":"manisha-first-in-five-kilometer-cycle-race-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-131253-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पांच किलोमीटर साइकिल रेस में मनीषा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पांच किलोमीटर साइकिल रेस में मनीषा प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। तेजली खेल परिसर में महिला एवं बाल विकास की ओर से जिला कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास अधिकारी बलजीत कौर के दिशा-निर्देश में खंड स्तरीय जगाधरी ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें महिलाओं व युवतियों ने उत्साह से भाग लिया। पांच किलोमीटर साइकिल रेस में मनीषा प्रथम रही।
जगाधरी गांव की महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी तरविंद्र कौर व परवालों गांव के सरपंच कमलजीत प्रतियोगिता में मुख्यातिथि रहे। इस दौरान 18 से 30 वर्ष की युवतियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 400, 300 मीटर रेस, साइकिल दौड़ के साथ 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए डिस्कस थ्रो व म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर व साइकिल दौड़ करवाई गई।
परियोजना अधिकारी तरविंद्र कौर ने बताया कि पहले तीन विजेताओं को 2100, 1100 और 750 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। विभाग की ओर से हर वर्ष महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाती है। इस दौरान म्यूजिकल चेयर में नीलम कांबोज, डिस्कस थ्रो में गीता दुसानी, 100 मीटर रेस में बलविंद्र कौर, 300 मीटर दौड़ में सपना और 400 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम रही। वहीं, पांच किमी साइकिल दौड़ में मनीषा प्रथम रही।
विज्ञापन
कार्यक्रम में परवालों गांव के सरपंच कमलजीत ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान सुपरवाइजर पंकज, बबीता, संतोष, पदम, मंजू, सुखविंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।