फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man sentenced to five years for snatching bag from woman

Yamuna Nagar News: महिला से थैला छीनने के दोषी को पांच साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to five years for snatching bag from woman
सेशन जज शालिनी सिंह नागपाल की कोर्ट ने अमरपुरी कॉलोनी के खुशनसीब उर्फ खुशू को महिला से थैला छीनने के आरोप में दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। बता दें शहर की शिव कॉलोनी निवासी संगीता ने शहर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी थी कि वह कमल इंजीनियरिंग के मालिक के मकान में काम करती है। 10 नवंबर 2022 को शाम के समय वह काम खत्म कर अपने घर पैदल जा रही थी। जब वह कुमार माल से आगे पहुंची तभी बाइक सवार युवक पीछे से आया और उसके हाथ से थैला छीन लिया। उसमें एक सोने की बाली, एक लॉकेट और 10 हजार रुपए थे। तब पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बाद में खुशनसीब उर्फ खुशू को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed