फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man robbed after sniffing intoxicants outside bank

Yamuna Nagar News: बैंक के बाहर नशीला पदार्थ सुंघाकर व्यक्ति को लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Man robbed after sniffing intoxicants outside bank
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर दो अज्ञात व्यक्तियों ने संघौली निवासी चमन लाल को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। आरोपी उसके हाथ की अंगूली में पड़ी सोने की अंगूठी व मोबाइल लूट ले गए। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने अज्ञात दो व्यक्तियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संघौली निवासी चमन लाल ने साढौरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। आठ मई की सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया साढौरा में निजी काम से गया था। काम निपटाने के बाद करीब सवा 12 बजे वह बैंक से बाहर निकला। उसी समय उसकी बाइक के पास दो व्यक्ति आए। आरोपियों ने अपनी बाजू व हाथ उसकी नाक के पास से घुमाए। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह मुलाना अस्पताल में भर्ती थी। तब अस्पताल कर्मियों ने उसे बताया कि उसे दो युवक अस्पताल में छोड़ कर गए थे। उसने अपना हाथ चेक किया तो उसकी अंगूली से सोने की अंगूठी गायब थी। इसके अलावा उसका मोबाइल भी गायब था। उसकी बाइक थाने में थी। आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर दो व्यक्तियों ने उसकी सोने की अंगूठी व मोबाइल लूटा है। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। साढौरा थाना प्रभारी मेम सिंह का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों का पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed