फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man duped of Rs 7.50 lakh in the name of sending him to Australia

Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे 7.50 लाख रुपये

Mon, 16 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 7.50 lakh in the name of sending him to Australia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छछरौली क्षेत्र में में वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर युवक से साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद रमनदीप सिंह और उसकी पत्नी परविंद्र कौर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में माजरी बलाचौर गांव निवासी कर्मवीर ने बताया कि वर्ष 2025 में वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात रमनदीप सिंह और उसकी पत्नी परविंद्र कौर से हुई। दोनों ने खुद को लोगों को विदेश भेजने का काम करने वाला बताया और दावा किया कि वे कई लोगों को पहले भी विदेश भेज चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मवीर को भरोसा दिलाया कि वे उसे वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने मई 2025 से जुलाई 2025 के बीच युवक से कुल साढ़े सात लाख रुपये और उसके जरूरी दस्तावेज ले लिए। आरोपियों ने जल्द ही ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़ित ने इस बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और टालमटोल करते रहे। बाद में उसका फोन भी उठा बंद कर दिया।
बार-बार कॉल करने के बाद भी आरोपियों ने कॉल रिसीव नहीं की तो वह परेशान हो गया। इसके बाद उसने थाना छछरौली में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दंपत्ती के की गिरफ्तारी के टीम बनाई गई। टीम दंपत्ती की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed