{"_id":"64bae0bfc98d5905220900e4","slug":"man-duped-of-rs-657-lakh-by-posing-as-fake-relative-from-new-zealand-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-2722-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड से नकली रिश्तेदार बनकर व्यक्ति से ठगे 6.57 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड से नकली रिश्तेदार बनकर व्यक्ति से ठगे 6.57 लाख रुपये
Sat, 22 Jul 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। विदेश से नकली रिश्तेदार बनकर अज्ञात व्यक्ति ने सेक्टर-18 निवासी नरेश कुमार गुप्ता से 6.57 लाख रुपये ठग लिए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सेक्टर-18 निवासी नरेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भांजा सरस्वती नगर निवासी अंकित गुप्ता न्यूजीलैंड गया हुआ है। 12 जुलाई को उसके व्हाट्सएप नंबर पर विदेशी नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले युवक ने उसे कहा कि वह उसका भांजा न्यूजीलैंड से बोल रहा है। वह यहां पर एक मुसीबत में फंस गया है। उसने एजेंट को रुपये देने हैं। नरेश कुमार ने बताया कि उसे लगा कि उसका भांजा विदेश में मुसीबत में फंसा है। इसलिए उसने आरोपी पर विश्वास कर दिया। आरोपी ने उसे छह लाख साढ़े 57 हजार रुपये मांगे।
काम होने के बाद जल्द पैसे वापस करने को कहा। नरेश ने बताया कि उसने आरोपी पर विश्वास करके उसके घर वालों से बिना पूछे उसके द्वारा भेजे गए खाते में 12 जुलाई से 14 जुलाई के बीच में उक्त पैसे जमा करवा दिए। मगर उसके बाद आरोपी को फोन नंबर नहीं लगा। उसे जब शक हुआ तो उसने अपनी बहन से बात की। उसकी बहन ने विदेश में अपने लड़के से बात की तो उसने बताया कि वह यहां किसी मुसीबत में नहीं है और न ही उसने किसी से पैसे मांगे हैं। उसे जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।