{"_id":"650deb771660dcdf44045696","slug":"man-beaten-up-for-protesting-against-planting-of-trees-accused-of-using-casteist-words-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-6186-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पेड़ लगाने के विरोध में व्यक्ति को पीटा, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पेड़ लगाने के विरोध में व्यक्ति को पीटा, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
विज्ञापन
गांव की फिरनी के साथ लगती जमीन में पेड़ लगा रहे कोट मुश्तरका निवासी कर्म सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जाति सूचक शब्द कहे। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
कोट मुश्तरका निवासी कर्म सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव की फिरनी के साथ जमीन है। 20 सितंबर को वह अपनी जमीन में सफेदे के पेड़ लगवा रहा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव का ही रामशरण, उसका बेटा सोहनलाल, जोगिंदर उर्फ जोनी, मायाराम, मिट्ठू और कुछ अन्य लोग वहां आए। आते ही आरोपियों ने उससे गाली गलौज व जाति सूचक शब्द बोलना शुरू कर दिया।
आरोपी रामशरण ने पेड़ लगाने से मना कर दिया और उसके खेत की मेढ़ कस्सी से काटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसकी जमीन से सभी पेड़ों को उखाड़ने की धमकी दी। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर की। जिसके कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने लड़ाई झगड़ा कर रहे लोगों को रोका और समझाया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी रामशरण, उसका बेटा सोहनलाल, जोगिंद्र उर्फ जोनी, मायाराम, मिट्ठू को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।