फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man arrested for drugging and robbing ITBP jawan

Yamuna Nagar News: आईटीबीपी जवान को नशा देकर लूटने वाला काबू

Sun, 22 Feb 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for drugging and robbing ITBP jawan
आरोपी हरजीत सिंह। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। रेलवे पुलिस ने फौजी बनकर ट्रेन में यात्रियों को नशा देकर लूटने वाले आरोपी अमृतसर के हरजीत सिंह गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान उसने लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन व 15,000 रुपये पुलिस ने बरामद कराए हैं। जहरखुरान का शिकार बने आईटीबीपी के जवान राजेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने चार फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी।
रेलवे पुलिस जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें हजरत निजामुद्दीन जीआरपी थाने की जीरो एफआईआर मिली थी। इस पर उन्होंने चार फरवरी को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। राजेश कुमार ने शिकायत में बताया कि वह 22 नवंबर को गाड़ी संख्या 12904 अमृतसर मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल ट्रेन में जालंधर से गाजियाबाद के लिए चला था।
विज्ञापन

इस दौरान उसे एक व्यक्ति मिला और उसने स्वयं को सेवानिवृत्त फौजी बताया। इस दौरान उसने खाने के लिए नमकीन दी। नमकीन खाने के बाद वह बेहोश हो गया और उसकी आंख हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर खुली। वहां उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी। आरोपी ने सोने की अंगूठी, चैन, मोबाइल फोन और 1700 रुपये नकद लूट लिए थे। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी हरजीत सिंह उर्फ जज यहां भी वारदात करने के लिए उतरा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से फंसा आरोपी

जांच अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पीड़ित राजेश का फोन ट्रैकिंग पर लगाया। इस दौरान उन्हें पता चला कि राजेश का मोबाइल फोन पंजाब के होशियारपुर में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने उपयोगकर्ता से संपर्क किया तो वह मोबाइल फोन लेकर थाने में आ गया। मोबाइल का उपयोग एक रेस्तरां का वेटर कर रहा था। उसने बताया कि यह मोबाइल फोन उसे अमृतसर के रहने वाले अपने जानकार वेटर से खरीदा था। इसके बाद उस वेटर से संपर्क किया तो उसने हरजीत सिंह उर्फ जज के बारे में बताया। जांच के दौरान उन्हें आरोपी की फोटो भी मिल गई। इसी बीच 17 फरवरी की रात को आरोपी उन्हें जगाधरी स्टेशन पर मिला, जिस पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी के पास से नमकीन, नशे की साबूत दवा और पिसी हुई नशे की दवा बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed