फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Making incense sticks is giving the message of becoming self-reliant

Yamuna Nagar News: अगरबत्ती बना दे रहीं आत्मनिर्भर बनने का संदेश

Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Making incense sticks is giving the message of becoming self-reliant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के लिए नगर निगम विभिन्न गतिविधियां कर रहा है। साथ ही शहरवासियों को जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं को वेस्ट से बेस्ट बनाने का अभ्यास कराने के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। पांसरा गांव की महिला कविता, बबीता, बबली ने मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों और अन्य सामग्री से धूप अगरबत्ती बनाकर को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दे रही हैं।
वेस्ट से बेस्ट बनाने की इस प्रक्रिया में नगर निगम महिलाओं को हर संभव सहयोग दे रहा है। अतिरिक्त निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव के नेतृत्व में नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। वेस्ट से बेस्ट प्रेक्टिस के माध्यम से महिलाओं कविता, बबीता, बबली ने मंदिरों में अर्पित किए गए फूलों व अन्य सामग्री को नदियों या कचरा में डालने की बजाय उसका सही इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

इस सामग्री को सुखाकर इससे अगरबत्ती तैयार की जा रही है। यह महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के साथ-साथ शहर को साफ और सुंदर बनाने में सहयोग दे रही है। विजय पाल यादव ने अपील की कि शहर की अन्य महिलाएं भी इस तरह अन्य कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकती है। महिलाएं बर्तन बैंक बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों को गोद लेकर कंपोस्ट पिट बनवा कर खाद तैयार कर सकतीं हैं। प्लास्टिक ड्रम, पेंट की बाल्टियों से होम कंपोस्ट पिट तैयार कर उन्हें बेच सकती है। क्लॉथ बैंक खोलकर पुराने कपड़ों से थैले या अन्य सजावटी सामान तैयार कर उन्हें बेच सकती है। प्लास्टिक व रबड़ व अन्य बेकार सामान का रीयूज करके पार्कों का सुंदरीकरण कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed