फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Make collective effort to save water, Yamunanagar

जल बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करें ः रजनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Make collective effort to save water, Yamunanagar
कार्यक्रम में संबोधित करती रजनी गोयल और मौजूद प्रतिभागी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं वासो के सौजन्य से छछरौली के कम्यूनिटी हॉल में सोमवार को जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों एवं ग्रास रूट वर्कर्स का क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग की जिला सलाहकार रजनी गोयल ने कहा कि समिति के सदस्यों का कर्तव्य है कि प्रत्येक घर तक जलापूर्ति हर परिवार के लिए सुनिश्चित करें। इसके अलावा जलापूर्ति के प्रबंधन में महिलाओं और कमजोर वर्गों की भूमिका को बढ़ावा दें।
उन्होंने कहा कि सभी की जिम्मेदारियों को समझना और जल बचाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे तभी सही मायने में जल संरक्षण हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि आजकल डेंगू का प्रकोप जोरों पर है। कहीं पर भी साफ पानी खड़ा ना होने दें क्योंकि खड़े पानी पर ही डेंगू के मच्छर का प्रकोप रहता है। इसलिए जल संरक्षण इसलिए भी अति आवश्यक है कि पानी की बचत के साथ-साथ आप बीमारियों से भी बचे रहेंगे अन्यथा आप के हजारों रुपये का खर्चा बीमारियों पर ही हो जाएगा। इस अवसर पर सभी को फील्ड टेस्टिंग किट वितरित की गई।
विज्ञापन

एसडीओ पलविंदर सिंह ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ट्यूबवेल द्वारा साफ पानी की सप्लाई करता है और क्लोरीन युक्त पानी की सप्लाई की जा रही है। पानी में क्लोरीन की जांच के लिए ओटी किट द्वारा क्लोरीन की जांच भी कर सकते हैं। इस अवसर पर एचआईआरडी नीलोखेड़ी के एसोसिएट प्रोफेसर कमलदीप सांगवान ने पानी के बिलों की ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें इस बारे बताया। साथ ही जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों की विभागीय वेबसाइट की टेलीफोन डायरेक्टरी के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनिंग के दौरान करीब 130 एफटीके वितरित की गई ताकि जल संबंधित शुद्धता की जांच को वे स्वयं कर सकें। इस अवसर पर बीआरसी अशोक कुमार एवं राजवीर सिंह ने समिति के सदस्यों के कार्यों की जानकारी दी। सभी को जल संरक्षण संबंधित पंपलेट, पानी को जांचने के लिए फिल्ड टेस्टिंग किट एवं जल जीवन मिशन के कैलेंडर भी वितरित की गई। सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। मौके पर एफटीके यूजर आईडी भी बनवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed