फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Make cleanliness part of daily habit: Mahabir Prasad

स्वच्छता को दैनिक आदत का बनाए हिस्सा : महाबीर प्रसाद

Thu, 08 Jan 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Make cleanliness part of daily habit: Mahabir Prasad
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर निगम यमुनानगर द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड नंबर 21 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वार्ड क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान वार्ड की मुख्य सड़कों, आंतरिक गलियों, सार्वजनिक स्थलों, नालियों तथा कूड़ा संभावित स्थानों की गहन सफाई कराई गई।
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों ने लंबे समय से जमा कचरे, पॉलिथीन, प्लास्टिक, पत्तियों एवं अन्य अपशिष्ट को हटाकर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया। नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया, जिससे आने वाले समय में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। सफाई अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए उन्हें गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के महत्व के बारे में जानकारी दी। नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा कचरा केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed