{"_id":"68bb327964311d069d0c4134","slug":"main-accused-arrested-after-two-years-in-murder-case-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-143372-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हत्या के मामले में दो साल बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हत्या के मामले में दो साल बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Sat, 06 Sep 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी के गोमती मोहल्ला के प्रॉपर्टी डीलर जसपाल (36) की हत्या में दो साल से फरार करेहड़ा निवासी अमित उर्फ काकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया था कि आरोपी अमित उर्फ काकू वेश्यावृत्ति का काम करता था। उसे शक था कि जसपाल पुलिस को उसकी मुखबिरी कर रहा है। इसी पर उनके बीच विवाद हुआ। तभी से अमित जसपाल से रंजिश रखने लगा और एक दिन अपनी मां व अन्य दोस्तों के साथ मिलकर जसपाल की हत्या कर दी।
थाना शहर जगाधरी के प्रभारी वीरेंद्र वालिया ने बताया कि अमित को जगाधरी से गिरफ्तार किया है। उसकी काफी समय से तलाश थी। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 18 जून 2023 की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अन्नु अपने जीजा जसपाल के साथ जगाधरी के कल्याण नगर में था। इस दौरान जीजा के मोबाइल पर किसी का फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने किराये का मकान दिखाने के लिए हुंडेवाला-रटौली रोड शक्ति कॉलोनी में बुलाया।
जब हुंडेवाला फार्म पर पहुंचे तो वहां आरोपी जसपाल को लोहे की रॉड व डंडों से पीटने लगे। बीच बचाव में जसपाल का साला अन्नू आया तो हमलावरों ने उसे धमकी देकर पीछे कर दिया। बाद में वहां से भाग गए। अस्पताल में जसपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हुंडेवाला निवासी ललित वर्मा, शिवपुरी-ए निवासी मोहन व आरोपी अमित की मां कमलेश को गिरफ्तार कर लिया था।