फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Maha Aarti was performed three times with conch sound

Yamuna Nagar News: तीन-तीन बार शंखनाद के साथ हुई महाआरती

Mon, 20 May 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 May 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Maha Aarti was performed three times with conch sound
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पंजाबी धर्मशाला में रविवार को मासिक महाआरती कराई गई। इसका आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसमें मां दुर्गा की महाआरती हुई। सर्वप्रथम मां व गुरुवर के जयकारे लगाए गए। इसके बाद तीन-तीन बार शंखनाद किया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन सभी जाति, धर्म के लोगों को समभाव से साथ में लेकर उन्हें नई दिशा व धारा देने का कार्य कर रहा है। उसी का परिणाम है कि आज इस महाआरती क्रम में नशे व मांसाहार से मुक्त चरित्रवान जीवन जीने वाले लोग उपस्थित हैं।
विज्ञापन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष दीवान चंद मंधार ने भक्तों का आभार व्यक्त किया। संचालन तेजपाल झगूड़ी ने किया। इस मौके पर विक्रम सैनी, सतीश चमरौडी, बलवंत कांबोज, प्रमोद गुप्ता, राजेश बुबका, सत प्रकाश, अनिल मास्टर, शेर सिंह कांबोज, राय सिंह सैनी, रमेश आहुजा, साहिल राव, धर्मसिंह, दीपचंद धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed