{"_id":"d231d9e5009857508da7ca355603035e","slug":"madhuban-colony-water-entered-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबन कॉलोनी के दर्जनाें घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन कॉलोनी के दर्जनाें घरों में घुसा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी।
Updated Sat, 19 Jul 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात को हुई बरसात ने प्रशासन की पोल खोल दी। मधुबन कॉलोनी में पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने की वजह से दर्जनों घरों में पानी घुस गया।
शनिवार को कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आने वाले चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया।
मधुबन कॉलोनी निवासी सुमित्रा देवी, ममता देवी, सीता रानी, सोनू, राधिका, संदीप शर्मा, इंद्रावती, रंजिता, कमला रानी, सुमेर चंद, बिल्लू, सूरजप्रकाश, विमल का कहना है कि मधुबन कॉलोनी में पिछले कई महीनों से सीवरेज अवरुद्ध है। जरा सी बरसात होते ही सीवरेज ओवरफ्लो हो जाता हैं।
कल्याण नगर तथा भगीरथ कॉलोनी का पानी भी उनकी कॉलोनी में एकत्रित हो जाता है। इस कारण समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। शुक्रवार रात को हुई बरसात के उपरांत कॉलोनी के चार दर्जन से ज्यादा घरों में पानी घुस गया। कॉलोनीवासियों के मु
ताबिक डिप्टी स्पीकर अकरम खान, उपायुक्त तथा पूर्व एमएलए सुभाष चौधरी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाने के बावजूद स्थिति दुरुस्त नहीं हुई है। बरसात के दिनों में उन्हें नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार को दिनभर कॉलोनीवासियों को घर में घुसा पानी निकालते देखा गया।
विज्ञापन
बरसाती पानी की वजह से हुआ सामान खराब
कॉलोनीवासियों के मुताबिक शनिवार सुबह जब वे नींद से जागे तो उन्हें घर में डेढ़ से दो फुट तक पानी खड़ा मिला। बरसाती पानी की वजह से उनका घरेलू सामान खराब हो गया। वहीं बेड, सोफे तथा अन्य सामान गिला होने की वजह से उनका खराब होने की अंदेशा बढ़ गया है।
सिर्फ मिल रहे आश्वासन
कॉलोनीवासियों के मुताबिक जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें क्षेत्र की स्थिति दुरुस्त करने के लिए पैसा पास होने की बात कही है। लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासनों के सिवाए उन्हें कुछ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि गलियों में खड़ा गंदा पानी पेयजल सप्लाई के साथ मिलकर स्वच्छ जल को प्रदूषित कर रहा है। जिस कारण क्षेत्र में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। गलियों में गंदा पानी खड़ा होने की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इसके अलावा उनके दूसरे काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
कॉलोनीवासी करेंगे चुनाव का बहिष्कार
कॉलोनी वासियों का कहना है कि अगर समय रहते स्थिति दुरुस्त नहीं हुई, तो वे आने वाले चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी प्रत्याशी वोट मांगने के लिए कॉलोनी में आएगा, उसे काले झंडे दिखाएंगे। साथ ही कहा जाएगा कि पहले उन्हें नरकीय जीवन से निजात दिलाए, तभी वे अपने मत का प्रयोग करेंगे।