फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Made shopkeepers aware by taking out a rally

Yamuna Nagar News: रैली निकालकर दुकानदारों को किया जागरूक

Thu, 06 Jun 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Made shopkeepers aware by taking out a rally
छछरौली। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी यूनिट एवं प्राणी विभाग की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं इस दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। यह कार्यक्रम 14 हरियाणा बटालियन की ओर से प्राचार्य देवेंद्र सिंह लांबा की देखरेख में करवाई गई। एनसीसी कैडेट्स ने रैली की शुरुआत महाविद्यालय से की। इसके बाद उन्होंने छछरौली बाजार की विभिन्न गलियों व सड़कों पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कैडेट्स ने संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए पर्यावरण संबंधित पोस्टर बनाएं। जिससे उन्होंने पर्यावरण बचाने, पेड़ न काटने व पौधे लगाने का आह्वान किया। छछरौली के मुख्य बाजार पहुंचने पर दुकानदारों ने कैडेट्स का संदेश सुना और उन्हें रिफ्रेशमेंट दी। प्राचार्य देवेंद्र सिंह लांबा ने कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाने के लिए न हर दिन पेड़ पौधों का संरक्षण करने का संदेश दिया। प्रोफेसर विनोद शर्मा व एनसीसी एएनओ सुजाता रानी ने विद्यार्थियों एवं कैडेट्स को आसपास लगे पेड़ पौधों एवं जीव जंतुओं की देखभाल के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रो. नवनीत गर्ग, प्रो. मंजु दहिया व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed