{"_id":"619558f761aa204516038121","slug":"made-aware-water-conservation-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl899329140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
कार्यशाला में आशा वर्कर्स को जल जांच सामग्री बांटते अधिकारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन ने बुधवार को छछरौली के सामुदायिक केंद्र में क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में खंड की 18 ग्राम पंचायतों ने भाग लिया। कार्यशाला में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के संचालन व रखरखाव का प्रशिक्षण देने के साथ जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यशाला में जल एवं सीवरेज समिति सदस्य व पीआरआई सदस्य, कार्यकर्ता, पंप ऑपरेटर, आशा वर्कर्स ने भाग लिया। अध्यक्षता जिला सलाहकार रजनी गोयल ने की। रजनी ने कहा कि जल अनमोल है। इसका कोई विकल्प नहीं है। पुराणों में भी वर्णित है कि जिस घर में पानी व्यर्थ बहता रहता है, वहां पर लक्ष्मी का वास नहीं होता। उन्होंने कहा कि पृश्वी पर जल संकट खड़ा हो गया है। इससे बचने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। हमें स्वयं व आने वाली पीढ़ी को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना होगा।
चआईआरडी से एसोसिएट प्रो. कमलदीप सांगवान ने जल एवं सीवरेज समिति के कार्यों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि बचत करने से ही जल संरक्षण हो सकता है। पानी बचाने व वर्षा जल संचयन करना होगा। ग्रामीणों को लघु फिल्म दिखाकर जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। खंड संसाधन समन्वयक अशोक कुमार ने समिति सदस्य व कार्यों के बारे बताया।
विज्ञापन
इस दौरान सभी पंचायत सदस्यों को जल जांच के लिए टेस्टिंग किट दी गई। वहीं आईक्यू अस्पताल की ओर से कार्यशाला में आए सदस्यों व ग्रामीणों के नेत्रों की जांच की। इस दौरान मरीजों को आंखों की दवा वितरित की गई। कार्यक्रम में कपिल मित्तल, बीआरसी राजवीर सिंह, सक्षम लवनीत, आशा वर्कर, पंप ऑपरेटर, स्वयंसेवक दल की सदस्य को जल जीवन मिशन कैलेंडर, पंपलेट, टेस्टिंग व ओटी किट वितरित की गई।