{"_id":"6861911a0069804bba0179bb","slug":"made-aware-by-giving-information-about-anemia-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140070-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एनीमिया की जानकारी देकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एनीमिया की जानकारी देकर किया जागरूक
Mon, 30 Jun 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भारत विकास परिषद की रादौर शाखा ने रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर नगर की वाल्मीकि बस्ती में हीमोग्लोबिन जांच शिविर लगाया। शिविर में लोगों के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच कर एनीमिया के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
शिविर का उद्देश्य एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। शिविर में 102 लोगों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। 40 लोगों का हीमोग्लोबिन स्तर छह से नौ पाया गया, जो सामान्य से कम था। इन लोगों को उचित दवाई, गुड़, चना व खानपान के बारे में जानकारी दी गई।
अध्यक्ष ललित माटिया ने बताया कि एनीमिया गंभीर समस्या है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से होती है। यह समस्या महिलाओं व बच्चों में अधिक पाई जाती है। संस्था इस समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने व लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। शिविर में डॉ. बिमल गर्ग लैब तकनीशियन रवि ने सेवाएं दीं। इस मौके पर संयोजक सेवा डॉ. बिमल गर्ग, विनोद गर्ग, राजकुमार पुजारा, दीपक मित्तल, सोम चोपड़ा, संजय बंसल, नीतू चोपड़ा, मीना माटिया, नीलम सचदेव मौजूद रहे।