फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Made aware about the dangers of rain

Yamuna Nagar News: बारिश में होने वाले जोखिम के बारे में किया जागरूक

Thu, 04 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Made aware about the dangers of rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय भमनौली में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इसमें विद्यार्थियों को बारिश के मौसम में नदियों, नालों, नहर सहित अन्य जोखिम पूर्ण क्षेत्रों में न जाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, उन्हें इसके जोखिम के बारे में बताया। इस दौरान शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि बारिश के दिनों में नदी, नाले, तालाब व गहरे गड्ढों के पास बहुत जोखिम होता। मामूली से लापरवाही अपने साथ दूसरे के जीवन की बड़ी हानि बन सकती है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बारिश के जोखिम, फिसलन भरी सतहों, खुले मैनहोल, नालों, बिजली करंट संभावित खतरों के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने मोहल्ला स्तरीय सेफ्टी पेट्रोलिंग पार्टी बनाने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल आने-जाने के मार्गों पर जलभराव होने पर वैकल्पिक रास्ते अपनाने चाहिए और छोटे बच्चे अकेले न निकलें। समुदाय, अभिभावक व स्कूल मिलकर ही बच्चों को सुरक्षित रख सकते हैं। यदि कहीं खतरा दिखे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें और बच्चों को जिज्ञासा या खेल-खेल में पानी के पास जाने से रोकें। छोटे बच्चों को अकेले बाहर न भेजें। इस दौरान पुलकित शर्मा, जगदेव चौराही, संदीप कुमार ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed