फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Made a guarantor for taking a truck loan by making a forged signature of a woman

महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर ट्रक लोन लेने में बनाया गारंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Made a guarantor for taking a truck loan by making a forged signature of a woman
यमुनानगर। अनपढ़ महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर उसे गारंटर बनाकर कुछ लोगों ने ट्रक पर लोन करवा लिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी जमीन हड़पने के लिए उसके फर्जी हस्ताक्षर कर लोन लिया। पता चलने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर खादर निवासी चलती देवी ने बूड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अनपढ़ महिला है। वह हस्ताक्षर करना नहीं जानती केवल अंगूठा लगाती है। गांव का अनिल कुमार, उसके बेटे साहिल और अनुज उसके परिवार के ही सदस्य है। उसके पति की लगभग 20 साल पहले मौत हो गई थी। उसके पास पांच बेटियां हैं। एक बेटा भी था। बेटे की मौत हो चुकी है। एक दामाद और बेटी उसके पास रहती है। महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद से ही आरोपी अनिल और उसके बेटे उसकी जमीन को हड़पना चाहते हैं। आरोपियों ने कई बार उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की। आरोपियों ने साल 2018 में अशोक लीलैंड कंपनी का एक ट्रक खरीदा था। इसके बाद गांव के ही विपिन कुमार और मैसर्ज पंजाब कश्मीर फाइनेंस कंपनी जालंधर के मैनेजर के साथ मिलीभगत करके उस ट्रक पर लोन करवा लिया था। इसमें आरोपियों ने उसे गारंटर के तौर पर दिखाया। जबकि उसे इसका कुछ पता नहीं चला। न ही उसने ट्रक लोन की किसी फाइल पर कोई अंगूठा लगाया। वह न ही कभी फाइनेंस कंपनी में गई और न ही उसने आरोपियों को जमीन की जमाबंदी, आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज दिए।
विज्ञापन

बीती आठ मई को उसे अपने घर के आंगन में एक लिफाफा मिला। जिसमें कुछ कागजात थे। जिनको उसने अपने दामाद को दिखाया। तब उसके दामाद ने उसे बताया कि आरोपियों ने उसकी जमीन को हड़पने की नीयत से अपने ट्रक के लोन में उसे गारंटर बनाया है, जबकि उसने किसी कागजात पर कोई अंगूठा नहीं लगाया। जांच करने पर पता चला कि आरोपियों ने लोन के कागजात में उसके फर्जी हस्ताक्षर कर गारंटर बनाया है। जांच अधिकारी एएसआई निर्मल चंद का कहना है कि महिला की शिकायत पर फाइनेंस कंपनी मैनेजर समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed