फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   LPG cremation was ready for six months, waiting for gas and electricity to start

छह माह से एलपीजी शवदाह हुआ था तैयार, शुरु करने के लिए गैस व बिजली का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
LPG cremation was ready for six months, waiting for gas and electricity to start
साढौरा। शमशान घाट में लकड़ियों की जगह एलपीजी से दाह संस्कार करने के लिए 65 लाख रुपये की लागत से ईको फ्रेंडली शवदाह गृह कोटला मार्ग के शमशान घाट में छह माह पहले तैयार हो चुका है, लेकिन गैस और बिजली कनेक्शन न होने के कारण शवदाह गृह छह माह से शुरू नहीं किया जा सका। इस कारण धूल फांक रहा है।
विज्ञापन

लकड़ियों की बचत और पर्यावरण में प्रदूषण पर रोक के उद्देश्य से शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने 2020 में प्रदेश की नौ नगरपालिकाओं के श्मशान घाटों में एलपीजी संचालित शवदाह गृह बनवाए गए थे। इसी के तहत साढौरा के शमशान घाट में एलपीजी संचालित शवदाह गृह बनाने का जिम्मा राधिका इंटरप्राइजेज को सौंपा गया था। राधिका इंटरप्राइजेज ने तय समय सीमा के भीतर ही छह माह पहले इस शवदाह गृह का निर्माण कर दिया। गैस से इसका ट्रायल करके नगरपालिका के हवाले कर दिया था। इसके बाद नगरपालिका को यहां गैस और बिजली का प्रबंध करके एलपीजी शवदाह गृह को शमशान घाट सभा के सुपुर्द किया जाना था, लेकिन नगरपालिका ने अभी तक यहां बिजली और गैस दोनों का ही प्रबंध नहीं किया।
विज्ञापन

25 बाई 60 फुट आकार के इस शवदाह गृह में एक बार में 14 एलपीजी सिलिंडर इस्तेमाल करने की व्यवस्था की गई है। यहां करीब 100 फुट ऊंची चिमनी लगाई गई है जिसके जरिए गैस और धुएं की निकासी होगी। एक शव का दाह संस्कार करीब डेढ़ घंटे में हो जाएगा। एक दाह संस्कार पर करीब 30 किलो एलपीजी की खपत होने से अधिकतम 2500 रुपये की एलपीजी खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
हर माह होते हैं औसतन आठ दाह संस्कार
राम बाग सेवा समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि इस शमशान घाट में एक माह में औसतन आठ दाह संस्कार होते हैं। इनके लिए औसतन 40 क्विंटल लकड़ी का इस्तेमाल होता है। इसलिए यहां एलपीजी संचालित शवदाह गृह बनाने का कोई औचित्य नहीं था। फिर भी अगर सरकार ने बना ही दिया है तो यहां जल्द गैस और बिजली कनेक्शन की व्यवस्था की जानी चाहिए।

बॉक्स
कनेक्शन की प्रक्रिया चल रही है: सुरेंद्र मलिक
नगरपालिका सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि एलपीजी शवदाह गृह के लिए 10 केवी का बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही कनेक्शन मिलने के बाद शवदाह गृह शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed