फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Love marriage

लवमैरिज करने वाले युवक के परिवार पर हमला कर युवती को उठा ले गए परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Love marriage
गांव बनकट में प्रेम विवाह करने के एक माह बाद लड़की के परिजनों ने वीरवार को लड़के के घर पर हमला कर दिया। लड़की के परिजन 40 अन्य युवकों के साथ लड़के के घर आए और उसकी मां, दादा व अन्य परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्द बोलते हुए लड़के के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रेम विवाह करने वाली लड़की को जबरन अपने साथ उठाकर ले गए। लड़का व लड़की ने प्रेम विवाह करने के बाद एसपी से सुरक्षा मांगी थी। तब एसपी ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया था। पुलिस ने लड़के की मां की शिकायत पर लड़की के माता पिता, भाई को नामजद करते हुए 40 अन्य के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव बनकट निवासी रानी ने बताया कि उसके छोटे बेटे ने तीन अगस्त को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मायापुरी कॉलोनी निवासी एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। वीरवार को सुबह लगभग दस बजे उसकी पुत्रवधू की माता-पिता घर में पुत्री से मिलने के बहाने पहुंचे। कुछ ही देर में उसके साथ लगभग 40 युवक कारों में सवार होकर उनके घर पर पहुंचे। जिनके हाथों में डंडे, तलवारें व अन्य हथियार थे। युवकों ने आते ही घर में घुसकर उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। उसपर हमला होता देख उसका ससुर, देवरानी व पड़ोस की तीन चार महिलाएं उसे आरोपियों से छुड़वाने के लिए घर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमलावरों में एक युवक ने तलवार से उसके ससुर के सिर पर हमला किया, जिससे उसके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उसकी पुत्रवधू को जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने इस दौरान उन्हें जातिसूचक शब्द बोले और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत रणजीतपुर चौकी में दी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने रानी की शिकायत पर मायापुरी कॉलोनी निवासी बेचूगिरी, उसकी पत्नी शांति देवी को नामजद करते हुए 40 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed