{"_id":"6795363ce1e2f3dd7603ed6c","slug":"lost-eight-lakh-rupees-in-greed-for-more-profit-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-132100-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अधिक लाभ के लालच में गंवा दिए आठ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अधिक लाभ के लालच में गंवा दिए आठ लाख रुपये
Sun, 26 Jan 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर कंपनी में रुपये निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर मॉडल टाउन निवासी सुमित से आठ लाख रुपये ठग लिए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने सूचना पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मॉडल टाउन निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर को उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। जब उसने उसे ओपन किया तो वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। जिसमें रुपये निवेश कर अधिक लाभ कमाने के कमेंट आए हुए थे। इसके बाद उसे कंपनी ज्वाइन कर अधिक पैसे कमाने का लालच दिया गया।
उसने आरोपियों पर विश्वास करके कंपनी में रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद उसने अलग-अलग करके कंपनी में करीब आठ लाख रुपये लगा दिए। यह पैसे उसके अकाउंट में शो होते रहे। जब वह अकाउंट से पैसे निकालने लगा तो यह पैसे नहीं निकले। उसने बारे उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ने वाले लोगों से बात की मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
बाद में आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और उसे ग्रुप से रिमूव कर दिया। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।