फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lord Krishna's Leelas were shown through tableaus

Yamuna Nagar News: झांकियों से दिखाईं भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं

Sun, 25 Aug 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 25 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's Leelas were shown through tableaus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन संबंधी विभिन्न लीलाओं की झांकियां प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि अरुण मित्तल ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का अभिषेक कर किया। इस दौरान राधा-कृष्ण के रूप में पहुंचने छोटे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। कारावास दृश्य, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, ब्रह्मांड दृश्य, बकासुर वध व कुब्जा उद्धार इत्यादि झांकियां बेहद मनोरम रही। विद्यार्थियों ने लघु नाटिका व नृत्य से भगवान की लीलाओं का मंच किया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण और राधा की रासलीला व भजनों पर सभी मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। कार्यक्रम में प्रवीण गुप्ता, अभिषेक कुमार, मनोज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आशुतोष, निधि गोयल, एसडी प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान की निदेशिका डॉ. शैली गुप्ता, एसडी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या उषा शर्मा, अनु धवन, एसडी मॉडल स्कूल की प्राचार्या गीतांजलि शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। अतिथियों ने जन्माष्टमी का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सतीश कुमार गर्ग ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सभी मनुष्य के लिए प्रेरणा है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन त्याग की प्रतिमूर्ति है। उनका जीवन हमें प्रेम, त्याग, मित्रता, सहयोग, परोपकार, संघर्ष व सदा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed