फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   looted from a dumper driver at gunpoint in Yamunanagar, victim had come to collect sand from UP

Yamunanagar:बंदूक की नोक पर डंपर चालक से लूटे 90 हजार, UP के झिंझाना शामली से रेत भरने बल्लेवाला आया था पीड़ित

Wed, 10 Jul 2024 04:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 10 Jul 2024 04:01 PM IST
सार

अकरम ने बताया कि वह मंगलवार देर रात को अपने ट्रक नंबरएचएल 45डी 9481 से रेत भरने के लिए प्रतापनगर के बल्लेवाला जोन में आया था। जब वह बल्लेवाला जोन में पहुंचा तभी बाइक पर तीन युवक सामने आ गए और डंपर को रुकने का इशारा किया।

विज्ञापन
looted from a dumper driver at gunpoint in Yamunanagar, victim had come to collect sand from UP
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर के बल्लेवाला जोन में एक डंपर चालक से बाइक सवार तीन युवकों ने बंदूक की नोक पर 90 हजार रुपए लूट लिए। ट्रक ड्राइवर द्वारा शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। यह वारदात शामली के अकरम के साथ हुई है जो मंगलवार रात को बल्लेवाला जोन में रेत भरने के लिए आया था। सूचना मिलने पर थाना प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायत में अकरम ने बताया कि वह मंगलवार देर रात को अपने ट्रक नंबरएचएल 45डी 9481 से रेत भरने के लिए प्रतापनगर के बल्लेवाला जोन में आया था। जब वह बल्लेवाला जोन में पहुंचा तभी बाइक पर तीन युवक सामने आ गए और डंपर को रुकने का इशारा किया। जैसे ही वह रुका तभी एक बदमाश ने पत्थर मार कर खिड़की का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने बंदूक दिखाकर जेब में पड़े 90 हजार रुपये छीन लिए। जब उसने विरोध कर शोर मचाया तो तीनों युवक बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिली थी कि बल्लेवाला जोन में तीन हथियारबंद युवकों में डंपर चालक से 90 हजार रुपये लूट लिए गए हैं। इसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। चालक के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। -सतनाम, प्रभारी, थाना प्रतापनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed