फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Listening to the Srimad Bhagavata Katha washes away sins: Varun Das

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से धुल जाते हैं पाप : वरुण दास

Tue, 04 Nov 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Listening to the Srimad Bhagavata Katha washes away sins: Varun Das
तीर्थ नगर में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तीर्थनगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल में शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक वरुण दास महाराज ने कहा कि आदिकाल में मनुष्य को ईश्वर के दर्शनों के लिए सदियों तक तपस्या करनी पड़ती थी, परंतु कलयुग में यदि मनुष्य प्रभु का नाम भी सुन लेता है तो उसका उद्धार हो जाता है। वहीं श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जन्मों तक के पाप धूल जाते हैं।
कथा के दूसरे दिन जगाधरी मार्केट कमेटी प्रधान राकेश त्यागी व संजीव गोंदी अतिथि रहे। स्वामी वरुण दास महाराज ने कथा के दूसरे दिन श्रीमद्भागवत का महत्व, इसकी अध्यात्मिक व सांसारिक उपयोगिता के बारे बताया। उन्होंने कहा कि कलयुग में सिर्फ श्रीमद्भागवत कथा ही मनुष्य को पाप व दुष्कर्म से बचा सकती है। श्रीमद्भागवत मनुष्य को इस संसार में आने का उद्देश्य व प्रभु प्राप्ति का मार्ग दिखाती है।
विज्ञापन

उन्होंने भक्तों को स्वामी शुकदेव जन्म और आत्मदेव ब्राह्मण के पुत्र गोकर्ण व धुंधकारी के उद्धार के प्रसंग सुनाए। वहीं, उन्होंने कलयुग का आरंभ, राजा परीक्षित से हुआ पापकर्म व श्राप मुक्ति की कथा का वृतांत सुनाया। कथा के दौरान स्वामी वरुण दास ने भजनों से प्रभु की माया और महिमा का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके और भक्ति में डूब गए।

तीर्थ नगर में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता

तीर्थ नगर में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed