{"_id":"66ca58d5e0c36e427004bb14","slug":"liquor-fraud-came-out-to-be-rs-100-crore-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-124318-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 100 करोड़ रुपये निकला शराब फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 100 करोड़ रुपये निकला शराब फर्जीवाड़ा
Sun, 25 Aug 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक परमिट पर दो बार शराब की गाड़ियां सप्लाई करने के फर्जीवाड़े में गिरफ्तार फरीदाबाद के सेक्टर 21 निवासी एके यादव को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंबाला की एनवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में होलोग्राम की सप्लाई करता था। अब तक की जांच में सामने आया है कि यह फर्जीवाड़ा लगभग 100 करोड़ रुपये का है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि लगभग 500 गाड़ी शराब एक्साइज फीस की चोरी कर ठेकों के माध्यम से बेची जा चुकी है। एनवी फैक्ट्री से यमुनानगर के अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला समेत कई अन्य जिलों में भी शराब की सप्लाई हुई थी। फर्जीवाड़ा के इस खेल में आबकारी अधिकारियों के साथ फैक्ट्री के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों की मिलीभगत भी सामने आ चुकी है। मामले में पहले ही आबकारी विभाग अंबाला के एईटीओ अनिल वर्मा, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, एएसआई सतपाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी पुलिस की तफ्तीश चल रही है। ऐसे में कई और अधिकारी भी लपेटे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
शराब फर्जीवाड़े केस में अब तक पुलिस 14 आरोपियों को गिरफ्तारी कर चुकी है। इनमें ट्रक चालक हसनपुर निवासी रामअवतार, एल-13 गोदाम का मुंशी सुशील, शराब फैक्ट्री का सेल्स मैनेजर मनाेज महाजन, आईटी हेड जितेंद्र गुलाटी, एनआईसी पंचकूला का अनुबंधित कर्मी अक्षय, एनवी शराब फैक्ट्री का जीएम अकाउंट उमेश शर्मा, जीएम घनानंद चमौली, शराब ठेकेदार रिंकू, ब्रजपाल राणा, आबकारी विभाग अंबाला के एईटीओ अनिल वर्मा, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, एएसआई सतपाल, नारनौल के नई मंडी निवासी महेश गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
सीआईए वन की टीम ने 21 जून की शाम को नेशनल हाईवे 344 पर पिरथी का माजरा के पास से शराब की 1200 पेटियां से भरे ट्रक को पकड़ा था। यह शराब की पेटियां एनवी फैक्ट्री से रिंकू सिंह के एल-13 गोदाम स्कॉच स्टेशन वाइंस जगाधरी पर सप्लाई की जानी थी। जब पेटियों के बार कोड को स्कैन किया गया तो पता लगा कि यह शराब की पेटियां एल-13 मैसर्स स्काॅच स्टेशन वाइंस जगाधरी में पहले से ही छह बजकर 11 मिनट पर स्टाक इन दिखा रही हैं। वहीं इस गाड़ी को शराब की पेटियों सहित पांच बजकर 25 मिनट पर पहले ही रोक कर चेक गया। क्यूआर कोड के अनुसार एक ही गाड़ी नंबर और शराब दोनों जगह होना संभव नहीं है।
मामले में गिरफ्तार फरीदाबाद के सेक्टर 21 निवासी एके यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी एनवी फैक्ट्री में होलोग्राम सप्लाई करता था। आरोपी से पूछताछ में अन्य खुलासे होंगे। मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - राजेश कुमार, डीएसपी।