{"_id":"66907a9d4b2949669d057724","slug":"liquor-factorys-account-gm-again-on-remand-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-121901-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शराब फैक्ट्री का अकाउंट जीएम फिर रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शराब फैक्ट्री का अकाउंट जीएम फिर रिमांड पर
Fri, 12 Jul 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक पास पर दो बार शराब सप्लाई मामले में एनवी फैक्ट्री अंबाला के अकाउंट जीएम उमेश शर्मा को पुलिस ने दोबारा तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया कि इस फर्जीवाड़े में सबसे मुख्य भूमिका उमेश शर्मा व एनआईसी पंचकूला के अनुबंधित कर्मी अक्षय की है। अक्षय को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी उमेश से एक लैपटॉप और 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।
मामले में अभी एनवी फैक्ट्री के चेयरमैन अशोक जैन व एमडी समीर गोयल फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। जबकि सात लाख संदिग्ध बार कोड, लेपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया जा चुका है।
सीआईए वन की टीम ने 21 जून की शाम को नेशनल हाईवे 344 पर पिरथी का माजरा के पास 1200 पेटियां शराब से भरा ट्रक पकड़ा था। यह शराब की पेटियां एनवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड अंबाला से रिंकू सिंह के एल-13 गोदाम स्काच स्टेशन वाइंस जगाधरी पर सप्लाई की जानी थी। जब पेटियों के बार कोड को स्कैन किया गया तो पता लगा कि यह शराब की पेटियां एल-13 मैसर्स स्काच स्टेशन वाइंस जगाधरी में पहले से ही छह बजकर 11 मिनट पर स्टाक इन दिखा रही हैं, जबकि इस गाड़ी को शराब की पेटियों सहित पांच बजकर 25 मिनट पर पहले ही रोक कर चेक गया।
विज्ञापन
क्यूआर कोड के अनुसार एक ही गाड़ी नंबर और शराब दोनों जगह होना संभव नहीं है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अक्षय व जितेंद्र ही नकली बार कोड तैयार करते। इसके साथ ही जितेंद्र फैक्ट्री में सीसीटीवी का कंट्रोल करता था। जिससे फैक्ट्री से एक ही पास पर निकलने वाली गाड़ियां सीसीटीवी में नजर नहीं आती।अब तक फैक्ट्री के तीन अधिकारी, दो शराब ठेकेदार सहित आठ आराेपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब पुलिस को एनवी फैक्ट्री के चेयरमैन अशोक जैन व एमडी समीर गोयल की तलाश है।