फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Like annual examinations, girls are also top among those who get vaccinated

वार्षिक परीक्षाओं की तरह वैक्सीन लगवाने वालों में भी लड़कियां अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Like annual examinations, girls are also top among those who get vaccinated
यमुनानगर। कोरोना महामारी से खुद को बचाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए काफी संख्या में किशोरियां पहुंच रही हैं। यदि यह कहा जाए कि टीका लगवाने वालों में किशोरियों की संख्या किशोरों से कहीं अधिक है तो कहना गलत नहीं होगा। जिले में 16 मार्च को जब 12 से 14 साल के किशोरों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई थी तो पहला टीका भी लड़की को ही लगा था। रादौर निवासी रितिका को वैक्सीन लगाकर उपमंडल में इस अभियान की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन

हर साल जब बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम आता है तो हर बार लड़कियां ही बाजी मारती हैं। यहां तक की टॉप दस में भी लड़कियों का ही दबदबा रहता है। ऐसा ही कुछ टीकाकरण केंद्रों पर देखने को मिल रहा है। टीकाकरण केंद्रों पर किशोरियां बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं। टीकाकरण केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों के अनुसार यदि पांच किशोरों को टीका लगता है तो उसमें तीन किशोरियां होती हैँ। इससे पता चलता है कि लड़कियों ने परीक्षा परिणामों की तरह कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने में भी मैदान फतेह कर रखा है।
विज्ञापन

---------
फोटो: 16
सभी को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए: रितिका
12 से 14 साल की उम्र में पहला टीका लगवाने वाली रादौर की रितिका का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद उसे किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। इसलिए सभी को इस महामारी से खुद को बचाने के लिए वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। वह खुद भी सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बीमारी से बचाव में मददगार वैक्सीन: शमा परवीन
सीएससी बिलासपुर की एसएमओ डॉ. शमा परवीन ने बताया कि वैक्सीन कोरोना से बचाव के लिए काफी मददगार है। इसलिए सभी किशोरों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। विभाग की टीम गांवों में जाकर अभिभावकों से अपील कर रही है कि वह जल्द से जल्द अपने बच्चों को वैक्सीन जरूर लगवाएं। ताकि कोरोना की लहर दोबारा आती भी है तो उनके बच्चों को किसी तरह की दिक्कत न हो। वहीं सभी उम्र के जिन लोगों को भी अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है वह भी जल्द से जल्द लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed