{"_id":"6820fbdd61a1e6e33904b5a3","slug":"life-is-getting-back-on-track-relief-from-blackout-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-137576-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, ब्लैक आउट से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, ब्लैक आउट से मिली राहत
Mon, 12 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भारत-पाकिस्तान के बीच सीज फायर होने के बाद लोगों की जिंदगी लय में लौटने लगी है। बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। वहीं व्यापारी भी व्यापार को गति मिलने की उम्मीद जता रहे हैं। आपदा के हालात से भयभीत लोग सामान्य होने लगे हैं।
भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहे तनाव के मद्देनजर जिले के लोग दहशत में थे। पल-पल बदलती युद्ध सरीखी परिस्थितियों के चलते जिला प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क था। इस दौरान जिले में ब्लैक आउट भी किया गया और प्रशासन लोगों को युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए जागरूक करने में जुटा रहा।
अब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की औपचारिक घोषणा होने के बाद न केवल जिला प्रशासन की चिंता थोड़ी कम हुई है। वहीं, आमजन भी पहले की तरह सबकुछ सामान्य महसूस कर रहा है। वहीं प्रशासन इस दौरान हर संभावित आपात स्थिति पर लगातार नजर भी बनाए हुए है। प्रशासन लोगों से यह भी अपील की है की वर्तमान में सबकुछ ठीकठाक है, लेकिन इमरजेंसी स्थिति के संबंध में जो एहतियातन निर्देश दिए गए हैं उसके प्रति भरी गंभीर रहें।
विज्ञापन
बाला से सटे होने के चलते यमुनानगर जिले में भी युद्ध के हालात में आपातकाल स्थिति बन जाती है, चूंकि जिले के 35 किमी के दायरे में दो एयरफोर्स स्टेशन मौजूद हैं। जो दुश्मन के संभावित निशाने पर रहते हैं। दोनों एयरफोर्स स्टेशनों के बीच में यह यमुनानगर जिला बसा हुआ है, इसलिए यहां युद्ध के चलते स्थिति संवेदनशील बन जाती है।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बुधवार सात मई को मॉक ड्रिल सिटी मॉल में हुई थी। इस दौरान 250 कर्मचारियों ने लोगों को बताया था कि आपात स्थिति में कैसे जान बचाई जा सकती है। युद्ध विराम के चलते अब सबकुछ सामान्य हो गया है। वहीं, शनिवार को डीसी पार्थ गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर उसी दिन रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक ब्लैक आउट के आदेश जारी कर दिए थे। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की सहमति बनने के बाद ब्लैक आउट रोक दिया था।
लोगों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं : डीसी
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि अब हम सभी सुरक्षित हैं और किसी प्रकार से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक जरूरी सावधानी के साथ अपनी सामान्य दिनचर्या शुरू कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हम सक्षम हैं। जिला सचिवालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है यदि किसी को संदिग्ध गतिविधि अथवा कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो इन नंबर 01732-237801 व डायल 112 पर 24 घंटे में कभी भी सूचित कर सकते हैं। लेकिन साइबर अपराधी एक्सक्लूसिव फुटेज, ब्रेकिंग न्यूज या स्पेशल वीडियो के नाम पर फिशिंग लिंक भेज सकते हैं। अनजान स्रोत से आए हुए लिंक, वेबसाइट या ईमेल पर क्लिक न करें।
दुश्मनों के दांत खट्टे किए
आप नेता ललित त्यागी का कहना है हालांकि भारत-पाकिस्तान का युद्ध विराम हो गया है, लेकिन इस दौरान हमारी सेना ने दुश्मनों के दांतों को जबरदस्त तरीके से खट्टे करवाया है। जिस तरीके से दोनों देशों में फायरिंग हो रही थी उससे देखकर लग रहा था युद्ध लंबा चल सकता है।
अब व्यापार को मिलेगी गति
सेधा नमक के कारोबारी महेंद्र मित्तल ने कहा युद्ध विराम से व्यापार को गति मिलेगी, क्योंकि सैधा नमक का उनका बड़ा कारोबार है। यमुनानगर से दूसरे राज्यों में भी उनका नमक जाता है, ऐसे में तनावपूर्ण स्थिति के बीच यदि लॉकडाउन की तरह यदि स्थिति बन जाती तो काफी नुकसान हो सकता था।
सेना ने दुश्मनों को चटाई धूल
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हमारी सेना ने दुश्मनों को धूल चटाने का कार्य किया है। सैनिकों का शौर्य देखने लायक रहा है। पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था। लेकिन अब युद्ध विराम हो चुका है, ऐसे में अब लोगों में भय खत्म हो जाएगा।
पाकिस्तान की कायराना हरकत
सतपाल सिंह रोजी भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हो गया अच्छी बात है, लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान ने कायराना हरकत की थी, उसे करारा जवाब देना जरूरी था। सैनिकों ने पाकिस्तान की किसी भी कायराना हरकत को कामयाब नहीं होने दिया।