फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Life imprisonment to father convicted of raping daughter

Yamuna Nagar News: बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to father convicted of raping daughter
बाप बेटी के रिश्ते को तार तार करने वाले कलयुगी पिता को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के दोषी पिता संजय को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर डेढ़ लाख रुपए जुर्माना भी किया है। उपरोक्त दोषी के खिलाफ उसकी पत्नी ने जनवरी 2022 को थाना शहर यमुना नगर में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वो सुबह काम पर गई थी। घर पर उसकी 16 साल की बेटी और उसका पति संजय था। शाम को वापस आई तो बेटी ने रोते हुए बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छह पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed