{"_id":"66d90166819d25294009264c","slug":"leopard-seen-by-farmers-near-sandhay-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-124861-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संधाए के समीप किसानों को दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संधाए के समीप किसानों को दिखा तेंदुआ
Thu, 05 Sep 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। संधाए गांव के समीप लगते जंगल में किसानों को बुधवार को तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद से किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों व किसानों ने वन्य जीव प्राणी विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पहले भी इसी जगह के समीप लगते खेतों में तेंदुआ देखा गया था, तब तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार तेंदुआ अपने साथ मादा तेंदुआ व बच्चे के साथ देखा गया है। इनकी संख्या दो से तीन हो सकती है।
बीती रात संधाए गांव के किसानों ने मिल्क खास गांव के शिव मंदिर से बीहटा जाने वाली सड़क पर बनी एक पुलिया पर तेंदुए को बैठे देखा। ग्रामीण गुरनाम सिंह, काका राम, सलेचन, ओमकार मिल्क खास ने बताया कि संधाए गांव से होकर बीहटा जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया पर तेंदुए को बैठा देखा गया। इससे पहले भी क्षेत्र में तेंदुए के पैरों के निशान देखे गए थे। उनका कहना है कि यह जंगली जानवर संधाय, मिल्क खास व अराइयां वाला के जंगल में विचरण करते हैं। सड़क पर इनकी चहलकदमी से किसान व ग्रामीण डर गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -