{"_id":"57210c554f1c1b783ba91627","slug":"led-cheap-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में 200 रुपये मिलने वाला बल्ब बिक्री केंद पर मिलेगा महज 75 रुपये में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में 200 रुपये मिलने वाला बल्ब बिक्री केंद पर मिलेगा महज 75 रुपये में
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
एल ई डी
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। बिजली की बचत करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिजली उपभोक्ताओं को कम कीमत पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह बात बिजली वितरण निगम यमुनानगर के अधीक्षक अभियंता एचपी शर्मा ने कन्हैया चौक समीप स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा उजाला कार्यक्रम के तहत एलइडी बल्बों के बिक्री केंद्र का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा उजाला कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को केवल 75 रुपये में नौ वाट का एलईडी बल्ब उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि यही एलईडी बल्ब बाजार में लगभग 200 रुपये का मिलता है।
कोई भी बिजली उपभोक्ता अपने बिजली के बिल, आधार कार्ड या अन्य फोटो पहचान पत्र पर दस बल्ब खरीद सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस उजाला एलइडी बल्ब की विशेष वारंटी के तहत तीन साल तक मुफ्त रिपलेसमेंट है। इस एलइडी बल्ब की कीमत सीएफएल बल्ब से भी कम है तथा रोशनी अधिक है। इनके प्रयोग से बिजली उपभोक्ताओं के बिजली के बिलों में कमी आएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हरियाणा उजाला कार्यक्रम के तहत जिले के सभी बिजली कार्यालयों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर भी सरकार के एलइडी बल्बों के बिक्री केंद्र खोले गए हैं। इसी प्रकार जिला के सभी गांवों में भी मोबाइल वैनों के माध्यम से इन एलइडी बल्बों की बिक्री की जाएगी। हरियाणा उजाला कार्यक्रम के प्रदेश इंचार्ज नितिन भट्ट ने बताया कि वह अब तक गुड़गांव, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, हिसार, भिवानी व यमुनानगर जिलों में यह कार्यक्रम लांच कर चुके हैं, जहां पर अच्छे रिजल्ट मिले है।
अगले सप्ताह के दौरान कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत व सोनीपत जिलों में भी यह स्कीम लांच कर दी जाएगी। मई माह के दौरान हरियाणा प्रदेश के शेष जिलों में भी हरियाणा उजाला कार्यक्रम के तहत इन एलइडी बल्बों की बिक्री शुरू हो जाएगी। अब तक 3.50 लाख एलइडी बल्बों की बिक्री हरियाणा में हो चुकी है।
मौके पर उतर हरियाणा वितरण निगम यमुनानगर के कार्यकारी अभियंता आरके खन्ना, जगाधरी के कार्यकारी अभियंता संजीव गुप्ता, जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी अवतार सिंह, बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी सुखविन्द्र सिंह, विशाल सैनी व प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।