फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Learned to make fast food in the training camp

Yamuna Nagar News: प्रशिक्षण शिविर में सीखा फास्ट फूड बनाना

Mon, 01 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Learned to make fast food in the training camp
प्र​शिक्षण के दौरान फास्ट फूड बनाता युवक व अन्य। संस्थान
जगाधरी। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में चल रहा 12 दिवसीय निशुल्क फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण में विभिन्न गांवों की 48 महिलाओं और दो युवकों सहित कुल 50 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फास्ट फूड से संबंधित विभिन्न व्यंजन तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें समोसा, मोमोज, चाउमीन, मंचूरियन, पानीपुरी, छोले-भटूरे, सैंडविच, बर्गर, कचौरी, चाट, टिक्की, भेलपुरी, पकौड़े, वड़ा पाव, पाव भाजी और पुलाव सहित कई प्रकार के व्यंजन बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए। आरसेटी निदेशक कंवलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर मोनिका कांबोज, रूबी कांबोज, सहायक कामिनी लता, अन्नू, लखविंद्र सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed