फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Learn from girl students to stay disciplined in college

Yamuna Nagar News: छात्राओं से कॉलेज में अनुशासित रहने की सीख

Tue, 23 Jul 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Learn from girl students to stay disciplined in college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिला ले चुकी छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में काम आने वाली स्किल्स भी सिखाई जाएगी। यह बात शब्द कालेज प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन ने प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कही। साथ ही छात्राओं को कॉलेज में अनुशासित रहने की सीख दी।
वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. सुरिंद्र कौर व अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ. अनीता मौदगिल ने कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर की भूमिका अदा की। अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ विनित ने छात्राओं से कॉलेज में अनुशासित रहने का आह्वान किया। मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष शालिनी छाबडा ने विभिन्न क्लब व कमेटी के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनकी कार्यप्रणाली से छात्राओं को अवगत कराया। डॉ. गुरशरन कौर ने कॉलेज में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक विधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका निशी ग्रोवर ने हॉस्टल के नियमों के बारे में बताया। अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका लवली राज ने स्कॉलरशिप, बस रूट व नियमों की जानकारी दी। राजनीति विभाग की प्राध्यापिका डॉ शिखा सैनी ने मेंटर मेंटी सेल की जानकारी दी। गणित विभाग की प्राध्यापिका कनिका गोयल ने टाइम टेबल की जानकारी दी। कंप्यूटर विभाग की प्राध्यापिका मनिका ने कॉलेज वेबसाइट के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed