{"_id":"65ce9780b338091b570d1b45","slug":"laying-of-foundation-stone-of-thermals-new-800-kv-unit-postponed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-114125-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: थर्मल की 800 केवी की नई यूनिट का शिलान्यास स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: थर्मल की 800 केवी की नई यूनिट का शिलान्यास स्थगित
Fri, 16 Feb 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। दीनबंधु सर छोटूराम थर्मल प्लांट के अंदर 6900 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाली नई 800 मेगावाट की यूनिट का आज होने वाले शिलान्यास स्थगित हो गया है। सूत्रों के अनुसार इंवायरमेंटल क्लीयरेंस न मिलना इसका कारण मना जा रहा है। यह क्लीयरेंस मिलने के बाद भी आगे की तारीख निर्धारित होगी।
उधर कार्यक्रम के लिए थर्मल की रिहायशी कॉलोनी के ग्राउंड में जर्मन का वाटर प्रूफ पंडाल लगाया जा चुका था। जैसे ही शिलान्यास के स्थगित होने की सूचना मिली लेबर द्वारा उसे उतारने का कार्य शुरू कर दिया गया। खैर जो भी लेकिन इस नई यूनिट के स्थापित होने से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर खुल जाएंगे। बता दें थर्मल के अंदर स्थापित होने वाला यह नया प्लांट पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। जो पूरी तरह से अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल एक्सपेंशन (प्रदूषण मुक्त) होगा। जिसमें आधुनिक तकनीक से लैस सुविधाएं होंगी। खास बात ये होगी प्लांट स्वदेशी होगा।
-- -- -- -- -- --
ये होंगे कार्यक्रम
उधर अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि यमुनानगर में 800 मेगावाट नई यूनिट का शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित हो गया है। लेकिन 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेवाड़ी से करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। यह संबोधन सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को लाइव सुनाया जाएगा। इसी कड़ी में जगाधरी शहर में स्थित शिब्बू मल धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं रादौर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम रादौर की अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी होंगे तथा बिलासपुर में खेड़ा लंगर हाल में कार्यक्रम सुनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश ठसका होंगे। प्रधानमंत्री का प्रसारण दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।