फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lakhs of rupees were robbed by luring people with job offers in Dubai

Yamuna Nagar News: दुबई में नौकरी झांसा देकर लाखों हड़पे

Fri, 20 Sep 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were robbed by luring people with job offers in Dubai
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। दुबई भेजकर सर्टिफाइड कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर औरंगाबाद निवासी सुभाष प्रसाद व धर्मेंद्र से पांच लाख 26 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप सैनी माजरा दामला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ लवली पर लगा है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

औरंगाबाद निवासी सुभाष प्रसाद व धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाकर नौकरी करना चाहते थे। पिछले साल उन्हें पता चला था कि सैनी माजरा दामला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ लवली युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने का काम करता है। इसके बाद वे दोनों आरोपी से मिले। तब आरोपी ने उन्हें दुबई भेजकर उनकी पसंद का काम दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने उन्हें झांसा दिया कि वह उन्हें दुबई की सर्टिफाइड कंपनी में भेज देगा। आरोपी की बातों में आकर उन्होंने दुबई जाने के लिए हां कर दी।आरोपी ने उनसे पहले तीन लाख रुपये लिए। इसके बाद अलग-अलग कर दो लाख 26 हजार रुपये और ले लिए। लगभग दस माह बीतने के बाद भी जब वीजा नहीं लगा तो उन्होंने आरोपी से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उन्हें झूठे आश्वासन देता था। काफी समय बीतने पर भी जब आरोपी ने उन्हें दुबई नहीं भेजा तो उन्होंने उससे अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी ने उनके रुपये लौटाने से भी साफ मना कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। सदर थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ लवली पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed