{"_id":"67c4abf515b26925b10243d7","slug":"lakhs-of-rupees-were-cheated-in-the-name-of-giving-lpg-gas-dealership-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-133975-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एलपीजी गैस की डीलरशिप देने के नाम पर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एलपीजी गैस की डीलरशिप देने के नाम पर लाखों ठगे
Mon, 03 Mar 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एलपीजी गैस की डीलरशिप देने के नाम पर छछरौली की मेसर्स मुनिंद्र गैस एजेंसी के प्रोपराइटर मनोज मेहता से 39 लाखों रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोप है कि मैसर्ज इंदिरा गैस एंड पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और मैनेजर पर लगा है। प्रताप नगर थाना पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक अंबाला के आदेश पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर व मैनेजर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
छछरौली स्थित मेसर्स मुनिंद्र गैस एजेंसी के प्रोपराइटर मनोज मेहता ने शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले इंदिरा गैस एंड पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी दिल्ली के संचालकों ने विज्ञापन निकलवाया था कि वे गैस एवं पेट्रोलियम की एजेंसी दे रहे है। इच्छुक व्यक्ति उनके पास डीलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन देखकर उसने आवेदन कर दिया। इंदिरा गैस के संचालकों ने उससे चार लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा कराए।
इसके बाद 500 एलपीजी सिलिंडरों के लिए उससे 35 लाख रुपये और लिए। आरोपियों ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसे समय पर गैस की सप्लाई होती रहेगी। इसके बाद उसने अपने इलाके के 200 उपभोक्ता बुक कर लिए थे। इसके बाद कंपनी ने उसे 500 एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध करा दिए। इसके लिए उसने पहले ही इंदिरा गैस को 35 लाख रुपये की अदायगी कर दी थी। कुछ समय तक आरोपियों ने उसे गैस की सप्लाई दी। बाद में गैस की सप्लाई रोककर परेशान करना शुरू कर दिया। बाद में कंपनी ने उससे गैस सिलिंडर भी वापस मंगा लिए और गैस की सप्लाई नहीं की।