फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lakhs cheated in the name of sending people abroad on work visa

Yamuna Nagar News: वर्क वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर ठगे लाखाें

Sat, 25 Jan 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated in the name of sending people abroad on work visa
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर शहर के आजाद नगर निवासी धमेंद्र सिंह से चार लाख 96 हजार रुपये हड़प लिए। आरोप चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित अंगद इंफो ओवरसीज कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शैली कौर, राजदीप सिंह व कर्नल देविंद्र सिंह पर लगा है। शहर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। उसे पता चला कि चंडीगढ़ सेक्टर-35 में अंगद इंफो ओवरसीज कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शैली कौर, राजदीप सिंह व कर्नल देविंद्र सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह आरोपियों से मिलने के लिए उनके कार्यालय में गया। आरोपियों ने उसे कहा कि वह उसे वर्क वीजा पर विदेश भेज देंगे। इसके लिए पांच लाख रुपये का खर्च आएगा। उसने आरोपियों पर विश्वास करके हां कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने उससे अलग-अलग करके चार लाख 96 हजार रुपये और उसके दस्तावेज ले लिए। आरोपियों ने उसे जल्द ही विदेश भेजने का आश्वासन दिया। मगर आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। जब भी वह उनसे बात करता तो वह कोई न कोई बहाना बना देते। परेशान होकर उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे मगर उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे धमकी दी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पर स दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed