{"_id":"63fa693102bdbfdd130ea684","slug":"lakhpati-appeared-in-ppp-the-team-reached-the-house-of-the-milky-girl-bpl-card-issued-yamuna-nagar-news-c-18-1-41439-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पीपीपी में लखपति दिखाई दुधमुंही बच्ची के घर पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पीपीपी में लखपति दिखाई दुधमुंही बच्ची के घर पहुंची टीम
Sun, 26 Feb 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) में लखपति दिखाई सात माह की दुधमुंही बच्ची परिधि के घर शनिवार को प्रशासनिक टीम पहुंची। परिवार में बच्ची की दादी सरोज बाला के मुुताबिक टीम में शामिल लोगों ने उन्हें बताया कि उनके परिवार की आय वेरीफाई हो गई है, जो 1.40 से 1.80 लाख है। साथ ही बताया कि उनका बीपीएल राशन कार्ड जारी हो गया है।
परिधि के पिता सुखमीत ने बताया कि पीपीपी के 24 फरवरी को निकलवाए नए प्रिंट में 19 जुलाई 2022 को जन्मीं बेटी परिधि के आय के कॉलम में शून्य अंकित मिला। जबकि इससे पहले 26 सितंबर 2022 को पीपीपी के निकलवाए प्रिंट में यानी जन्म के महज दो माह बाद परिधि के आय के कॉलम में 1.80 से 2.50 लाख अंकित था। ऐसे ही तब पत्नी खुशबू की आय के कॉलम में पहले 1.80 से 2.50 लाख अंकित था, वहां भी अब नए प्रिंट में शून्य अंकित है।
सुखमीत ने बताया कि सितंबर के निकलवाए पीपीपी के प्रिंट में उसकी व माता-पिता की आय के कॉलम में भी 1.80 से 2.50 लाख अंकित था, जहां अब नए प्रिंट उसकी आय के कॉलम में 75 हजार से एक लाख, माता सरोज बाला के आय के कॉल में 25 से 50 हजार, पिता दर्शन लाल के आय के कॉलम में 50 से 75 हजार अंकित है। सुखमीत ने बताया कि पीपीपी में पहले दिए परिवार की आय के गलत ब्योरे के बाद दो माह से राशन नहीं मिला। शनिवार को टीम घर पहुंची, तब वह घर नहीं थे। पर माता सरोज बाला को टीम बताकर गई कि उनकी आय वेरीफाई हो गई है, जो 1.40 से 1.80 लाख है। साथ ही टीम ने बताया कि उनका बीपीएल कार्ड जारी हो गया है, पर पास के सेंटर गए तो वेबसाइट न चलने से बीपीएल कार्ड नहीं मिला।
विज्ञापन
मेरा परिवार पोर्टल पर दें शिकायत : एडीसी
हालांकि परिवार का कहना है कि उनकी आय 1.40 से 1.80 लाख वेरीफाई होने का पता उन्हें शुक्रवार को लगा। एडीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि मामले में तुरंत संज्ञान लेकर जांच कराई तो पाया कि इस परिवार की आय पहले से 1.40 से 1.80 लाख वेरीफाई है और उनका बीपीएल राशन कार्ड भी जारी हो गया है। ऐसे मामलों में लोगों से आह्वान है कि न सिर्फ सीएससी या एडीसी ऑफिस सहित खंड व नगर निगम स्तर पर बने हेल्प डेस्क पर जाकर मेरा परिवार पोर्टल पर शिकायत दें, तुरंत समाधान कराया जाएगा।