फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lack of facilities in Jai City

Yamuna Nagar News: जय सिटी में सुविधाओं का अकाल

Sun, 06 Apr 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in Jai City
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गुलाब नगर पाबनी रोड स्थित 53 एकड़ में बनी जय सिटी कॉलोनी में रहने वाले लोगों के पास कोई सुविधा नहीं है। 2016 में दिल्ली की कंपनी के दिवालिया होने के बाद जय सिटी बिना नगर निगम को सौंपे चली गई थी। जय सिटी रेजिडेंशियल वेलफेयर संगठन से लोग मासिक सुविधा शुल्क लेकर सफाई इत्यादि की व्यवस्था को देख रहे हैं।
जय सिटी के लोगों का कहना है कि गर्मी शुरू हो चुकी है और कभी भी लाइट खराब होती है, तो तीन से चार घंटे तक ठीक नहीं की जाती है। चूंकि बिजली बोर्ड का कोई कर्मचारी जय सिटी के अंदर लाइट ठीक करने नहीं आता है। इन परेशानियों को लेकर कई बार कॉलोनी वासी प्रशासन से मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि 20 साल से यहां की तारे अंडरग्राउंड होने से खराब हो चुकी हैं, जो बदलने की जरूरत है। बिजली बोर्ड मीटर तक बिजली देने का अधिकार है, परंतु मरम्मत करने से मना किया जाता है। सभी समस्याओं बारे एक्सईएन बिजली बोर्ड, नगर निगम आयुक्त, नगर योजनाकार को कई बार अवगत करवाया गया है। किसी भी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों का कहना है कि उन पर सभी टैक्स लागू हैं तो मूलभूत सुविधाएं भी दी जाएं। यही हाल पीने के पानी का है। पानी भी लोग आठ रुपये एक यूनिट के हिसाब से देते हैं, जिसका बिल जय सिटी एसोसिएशन द्वारा लिया जाता है। यहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। चोरी होने का खतरा बना रहता है सड़कें टूटी हुई हैं और चलना मुश्किल है।
प्रधान मांगे राम ने बताया कि सभी सड़कें टूट चुकी हैं जिन पर पैदल चलना भी मुश्किल है। कई बार दोपहिया चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। सीवरेज बुरी तरह से जाम हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग है कि जय सिटी में सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं। यदि उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

इस दौरान शिव मंदिर प्रधान विनोद गुप्ता, जय सिटी गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान राजेंद्र सिंह चावला, सचिव गुरदीप सिंह उर्फ लक्की, दिनेश चंद सिंगला, पवन खुराना, बलकार सैनी, वनीर भारती, गुरमेल संधू सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed