फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Laborer beaten until unconscious; mobile phone snatched

Yamuna Nagar News: मजदूर को बेहोश होने तक पीटा, मोबाइल फोन छीना

Mon, 14 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Laborer beaten until unconscious; mobile phone snatched
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर में रात को कुछ युवकों ने एक मजदूर को रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर उसे बेहोश होने तक पीटते रहे। इस दौरान आरोपी उसका मोबाइल फोन भी छीन भाग गए। होश आने पर मजदूर ने खुद को सिविल अस्पताल में भर्ती पाया। गांधी नगर थाना पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधी नगर निवासी 36 वर्षीय अजय कुमार ने शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। वह 11 सितंबर को फर्नीचर ठेकेदार नरेंद्र के पास मजदूरी करने गया था। काम से लौटने के बाद उसने पड़ोसी दोस्त अजय को घर बुलाया। दोस्त बाइक पर उसके घर पहुंचा। इसके बाद दोनों गेहूं लेकर गांधी नगर के पास आटा चक्की पर गए और गेहूं पिसाई के लिए रख दिया।
विज्ञापन

लौटते समय दोस्त ने उसे भंडारा खाने चलने की बात कही। रात करीब नौ बजे दोनों मुन्ना नाई की दुकान के पास पहुंचे। वहां सात-आठ युवक एक लड़के को पीट रहे थे। वह दोनों बाइक रोक कर उनके पास गए। वह बीच-बचाव करते हुए उन्हें युवक के साथ मारपीट नहीं करने को कहा। मौके पर उसके चाचा का लड़का मोनू भी खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मोनू के साथ अपने घर की तरफ पैदल चल पड़े। जब वह मुन्ना नाई की दुकान से थोड़ा आगे पहुंचे तो गली में आगे से छह से सात अज्ञात लड़के आए। उनको देखकर वह वापस मुन्ना नाई की दुकान की तरफ भागा। मुन्ना की दुकान के पास आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। उनके हाथ में तलवार, बिंडे थे।

सभी लड़कों ने मिलकर उस पर तलवार, बिंडों से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। इसके बाद हमलावर उसका मोबाइल भी छीनकर भाग गए। आसपास लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed