फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Laborer accused of murder arrested

Yamuna Nagar News: हत्या करने का आरोपी मजदूर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Laborer accused of murder arrested
सीआईए वन की टीम ने 13 साल पहले बिलासपुर में सीमेंट के पाइप बनाने वाली बीएसके फैक्टरी में इंजीनियर की हत्या करने के आरोपी मजदूर बिहार के बेगूसराय जिले के गांव सिसवा निवासी राजेश उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। इंजीनियर के सिर में फट्टियों से वारकर हत्या की गई थी। जबकि ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हुए थे। तब से आरोपी राजेश फरार था। पुलिस ने आरोपी राजेश पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है। अब आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
विज्ञापन

इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि बिलासपुर एरिया में साल 2009 में सीमेंट के पाइप बनाने वाली बीएसके फैक्टरी में 11 जून को इंजीनियर राम यादव और ठेकेदार अरविंद बुरी तरह घायल मिले थे। जिसमें खुलासा हुआ था कि इंजीनियर राम यादव की मजदूर राजेश के साथ 10 जून को कहासुनी हुई थी और राजेश ने राम यादव को धमकी भी दी थी और 11 जून की सुबह करीब चार बजे उसने लकड़ी की फट्टियों से राम यादव और उसके साथ सो रहे ठेकेदार अरविंद पर वार कर दिया। इस दौरान वे दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरे मजदूरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। जहां से राम यादव को पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई में राम यादव ने दम तोड़ दिया था। वही इस हत्या के बाद आरोपी राजेश उर्फ राजू फरार हो गया। इस केस में बिलासपुर पुलिस ने 13 जून को हत्या का मामला दर्ज किया था। तब पुलिस ने आरोपी राजेश की काफी तलाश की लेकिन वह अपने ठिकाने बदलता रहा। अब करीब 13 साल बाद सीआईए -1 की टीम ने उसे गिरफ्तार किया। इंचार्ज राकेश ने बताया कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और उसे अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया हुआ था। आरोपी पर 5000 का इनाम भी रखा हुआ था। इंचार्ज ने बताया कि इन दिनों पुलिस की तरफ से भगोड़ों को पकड़ने के लिए स्पेशल अभियान चला हुआ है उन्होंने भी इससे पहले भगोड़ों को पकड़ा है और अब यह 5000 का इनामी पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed