{"_id":"67293d2be10e92a77c0e8457","slug":"kisan-mahapanchayat-cancelled-on-assurance-of-dc-sp-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-127904-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डीसी, एसपी के आश्वासन पर किसान महापंचायत रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डीसी, एसपी के आश्वासन पर किसान महापंचायत रद्द
Tue, 05 Nov 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लघु सचिवालय के सामने सात नंबर को प्रस्तावित किसानों की महापंचायत को रद्द कर दिया गया है। डीसी और एसपी से किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया है। किसानों मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सयुंक्त किसान मोर्चा के नेता सुभाष गुर्जर और जनैरल सांगवान ने बताया कि 29 अक्तूबर को किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपने मुद्दों को लेकर डीसी को ज्ञापन देने जा रहे थे। लेकिन किसानों को रोक दिया गया और किसानों के साथ धक्कामुक्की की गई थी। सोमवार को रेस्ट हाउस जगाधरी में किसानों की सात नवंबर की रणनीति को लेकर बैठक चल रही थी। इसी बीच एसपी ने किसान नेताओं को बात करने के लिए बुलाया।
किसानों का 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला। एसपी किसानों को लेकर डीसी के पास ले जाकर उनका ज्ञापन दिलवाया। डीसी ने कहा कि सूचना न होने पर यह घटना हुई थी जिसकी उन्होंने निंदा की। साथ ही आश्वासन दिया कि आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीसी ने किसानों को विश्वास दिलाया कि डीएपी और जो अन्य मुद्दे हैं उन पर पूरा अमल किया जाएगा और डीएपी खाद मे भी किसानों को कमी नहीं आने दी जाएगी। कोई खाद विक्रेता या पैक्स का कर्मचारी किसानों को खाद के साथ धक्के से अन्य कोई दवाई देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी सुभाष गुर्जर से की फोन की। इसके बाद किसानों ने महापंचायत को रदद कर दिया है। इस मौके मौके पर धर्मपाल चौहान एडवोकेट, सुभाष हरतौल, दीप राणा नंबरदार गुमथला, विनोद गुर्जर तेलीपुरा, अरविंद खदरी, जसबीर अजीजपुर, सुखदेव सलेमपुर, आदि किसान मौजूद रहे।