फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kiran will raise the voice of women farmers in Sri Lanka

Yamuna Nagar News: किरण श्रीलंका में उठाएंगी महिला किसानों की आवाज

Wed, 12 Aug 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kiran will raise the voice of women farmers in Sri Lanka
दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं महिला किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने वाली महिलाएं। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से श्रीलंका के कोलंबो में 12 से 20 अगस्त तक आयोजित होने वाले महिला किसान सम्मेलन में यमुनानगर जिले की किरण गुर्जर भी हिस्सा लेंगी। गांव धौड़ग निवासी किरण गुर्जर भाकियू के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर की पत्नी हैं। वह महिला प्रतिनिधियों के जत्थे के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से श्रीलंका के लिए रवाना हुईं।
सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से महिला किसान प्रतिनिधि शामिल होंगी। यहां किसानों और महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका, उनके सामने आने वाली चुनौतियों और खेती-किसानी में उनकी भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह भी हिस्सा लेंगे। भाकियू जिला उपाध्यक्ष यादविंद्र कांबोज ने बताया कि किरण गुर्जर वर्ष 2020-21 के किसान आंदोलन में भी सक्रिय रूप से भाग ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में महिला किसान प्रतिनिधि का शामिल होना जिले के लिए गौरव की बात है। इससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed